पहले बनाया बंधक, फिर अलमारियां खंगालकर लूटपाट; दिल्ली में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी

दिल्ली के निजामुद्दीन के पंत नगर इलाके में 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि बदमाश ने पहले महिला को बंधक बनाया और घर में लूटपाट करने के बाद उनकी जान ले ली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Delhi News: दिल्ली के निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के पंत नगर इलाके में शुक्रवार को 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लूटपाट के बाद हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर अकेली रहती थीं। उनके पति का कई साल पहले निधन हो चुका था, जबकि उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

Delhi Pant Nagar Murder

दिल्ली में में सनसनीखेज वारदात

महिला को बंधक बनाकर घर में दाखिल हुआ आरोपी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी वारदात के दौरान पहले महिला को बंधक बनाकर घर में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने घर में रखे सामान और अलमारियों को खंगाला और लूटपाट की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले आसपास के करीब पांच मकानों की बाहर से कुंडी लगा दी थी, ताकि किसी को मदद के लिए बाहर निकलने का मौका न मिले।

End of Feed