Palam Fire: MCD और फायर ब्रिगेड की बड़ी लापरवाही आई सामने, मौके पर खराब हुई थी रेस्क्यू क्रेन; 9 मौतों के पीछे मिले ये बड़े कारण

Delhi Palam Fire Probe: दिल्ली के पालम अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में MCD और दिल्ली फायर सर्विस की बड़ी लापरवाहियों, स्काईलिफ्ट क्रेन खराब होने और अवैध केबलों का खुलासा हुआ है।

Palam Fire Report: राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च 2026 को हुए भीषण अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है। इस दुखद हादसे में 7 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। आधिकारिक बयान के अनुसार, जांच रिपोर्ट में दिल्ली नगर निगम (MCD) और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की गंभीर कमियों, विनियामक विफलताओं और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को हादसे का मुख्य कारण बताया गया है।

Delhi palam fire report

MCB बॉक्स में शॉट सर्किट से भड़की थी आग

ज्वलनशील सामान ने बढ़ाई आग

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने का सबसे संभावित कारण MCB बॉक्स के पास हुआ इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट था। हालांकि, आग लगने के सटीक कारण की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही, इमारत के भीतर अवैध रूप से भारी मात्रा में रखे गए ज्वलनशील कॉस्मेटिक उत्पादों ने आग को तेजी से फैलाने में ईंधन का काम किया, जिससे बचाव का मौका नहीं मिल सका।

End of Feed