अब दिल्ली से मात्र 21 मिनट में पहुंचेंगे Jewar Airport; UP सरकार ने बुलेट ट्रेन और RRTS प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

Delhi Jewar Airport Connectivity: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच यात्रा के समय को 21 मिनट करने वाले हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी प्लान की DPR को मंजूरी दे दी है। दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन और रैपिड रेल को एयरपोर्ट टर्मिनल के विशेष स्टेशन से एकीकृत किया जाएगा। साथ ही टप्पल-बाजना में 4700 एकड़ का नया शहर बसाया जाएगा।

Delhi to Jewar Airport: दिल्ली और आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) के बीच यात्रा के समय को ऐतिहासिक रूप से घटाकर सिर्फ 21 मिनट करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने गुरुवार को लखनऊ के पिकप भवन (PICUP Bhawan) में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक के बाद यह बड़ा ऐलान किया। राज्य सरकार ने दिल्ली को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी रैपिड रेल कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है। इस डीपीआर को अब अंतिम मुहर के लिए केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के पास भेज दिया गया है।

delhi to jewar airport in 21 minutes

यूपी सरकार ने बुलेट ट्रेन रूट से जुड़ने वाले RRTS कॉरिडोर की DPR को दी हरी झंडी

21 मिनट का फॉर्मूला: बुलेट ट्रेन और रैपिड रेल का होगा मेल

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली से सुपरफास्ट स्पीड से जोड़ने के लिए एक अभूतपूर्व इंजीनियरिंग ढांचा तैयार किया गया है। स्वीकृत DPR के मुताबिक, दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट के बीच प्रस्तावित रैपिड रेल (RRTS) कॉरिडोर को भविष्य के दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (Bullet Train Project) के साथ सीधे एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर ही इंटीग्रेट किया जाएगा। इसके लिए हवाई अड्डे के टर्मिनल के ठीक नीचे एक डेडिकेटेड हाई-स्पीड स्टेशन बनाया जाएगा। इस एकीकरण के सफल होने के बाद, दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी पूरी तरह हाई-स्पीड ट्रैक पर आ जाएगी और मुसाफिर केवल 21 मिनट में दिल्ली से सीधे फ्लाइट पकड़ने जेवर पहुंच सकेंगे।

End of Feed