Delhi Crime News: दिल्ली में प्रेमिका की हत्या, शव को अलमारी में छिपाया; जानें वारदात की पूरी कहानी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 08:46 PM IST

दिल्ली के द्वारका में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका शव अलमारी में छिपा दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे लिव-इन पार्टनर ने 26 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर हत्या कर दी और भागने से पहले उसके शव को अलमारी में डाल दिया। मृतका की पहचान रुखसार राजपूत के रूप में हुई।

Crime news

सांकेतिक फोटो।

पुलिस को दी गई सूचना

पुलिस ने कहा कि रात 10:40 बजे डाबरी पुलिस स्टेशन के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को एक कॉल आई कि बुधवार को राजापुरी की गली नंबर 10 में एक लड़की की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

End of Feed