दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। दिल्ली के कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा लगातार मंडरा रहा है। ऐसा ही एक इलाका पूर्वी दिल्ली का शुजाउद्दीन क्षेत्र है। यहां यमुना का पानी हर दिन थोड़ा और चढ़ता जा रहा था। प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी हो चुकी थी कि खादर के इलाके खाली कर दें, खतरा बढ़ रहा है।' लेकिन यहां अवैध रूप से रह रहे लगभग ढाई हजार लोग अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं।
यमुना में बाढ़, खादर के लोग घर छोड़ने को तैयार नहीं (फोटो - ANI)
पिछले 15 सालों से यहां करने वाली कलावती कहती हैं, 'जब पानी घर में घुसेगा, तब देखेंगे... अभी क्यों जाएं?' संजीव का भी यही कहना है। उन्हें भरोसा है कि हर साल की तरह इस साल भी उन्हें कुछ नहीं होगा और उनका घर सुरक्षित रहेगा।
बता दें कि प्रशासन ने जून में यहां सर्वे किया था। इस बार अवैध निवासियों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ कम पाई गई थी। इसके बावजूद, बोट और कर्मचारियों के साथ यहां की गई मुनादी का असर न के बराबर है।
हालांकि, यमुना ने चेतावनी स्तर पार कर लिया है, फिर भी सिंचाई विभाग ने कट बनाकर जल प्रवाह को रोका है। अगर जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचता है तो अस्थायी शिविरों की व्यवस्था की जाएगी। बोट क्लब को अलर्ट पर रखा गया है और गोताखोर तैनात थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
