दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज से महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, नहीं चला अता-पता

पूर्वी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से बुधवार सुबह एक महिला कथित तौर पर यमुना नदी में कूद गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से बुधवार सुबह एक महिला कथित तौर पर यमुना नदी में कूद गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारी ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है, लेकिन महिला का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Delhi Signature Bridge incident

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से महिला ने यमुना नदी में कूदी (फोटो-ANI)

जानकारी सामने आई है कि मेनका अपने बेटे राघव के साथ बुधवार सुबह सिग्नेचर ब्रिज पर घूमने आई थी। परिवार दक्षिण दिल्ली का निवासी है। बेटे राघव के अनुसार, उनकी मां को घूमना-फिरना पसंद था और वह पहले भी सिग्नेचर ब्रिज पर कई बार आ चुकी थीं। हाल ही में मेनका मुंबई से घूमकर लौटी थीं।

End of Feed