Who is Shelly Oberoi: शैली ओबेरॉय ने बुधवार (22 फरवरी, 2023) को दिल्ली के महापौर चुनाव में जीत हासिल की। यह दावा डिप्टी-सीएम मनीष सिसोदिया की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि आप उम्मीदवार ने सिविक सेंटर में हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर का चुनाव जीत लिया। शैली ओबेरॉय को 150 वोट हासिल हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रेखा गुप्ता को 116 सीटें मिलीं। सबसे रोचक बात है कि ओबरॉय बीते 10 साल में चुनी जाने वाली पहली महिला मेयर हैं। आइए, जानते हैं उनके बारे में:
Who is Shelly Oberoi: विक्ट्री पोज़ देते हुए आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय।
Shelly Oberoi Profession and Education
39 साल की ओबरॉय ने आईआईएम कोझिकोड से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) में पढ़ा चुकी हैं। दिल्ली नगर निगम 2022 के लिए दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, ओबरॉय पेशे से टीचर हैं। उन्होंने खुद को असिस्टेंट प्रोफेसर (विजिटिंग फैकल्टी) बताया था। वह पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) होल्डर हैं। साल 2021 में उन्होंने यह डिग्री हासिल की थी, जबकि उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) और इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।
#WATCH | AAP's Shelly Oberoi becomes #Delhi mayor with 150 votes t.co/LLbAJ1Xh3D
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। @OberoiShelly… t.co/FwletIvfaE
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
Shelly Oberoi Property and Assets
ओबरॉय के पास तब 12500 रुपए कैश थे और सात लाख साढ़े 19 हजार रुपए उनके बैंक खातों में जमा थे। उनके पास करीब नौ लाख रुपए की एलआईसी पॉलिसी, छह लाख रुपए का पिता के नाम पर इंस्ट्रेस्ट फ्री लोन और एक लाख 75 हजार रुपए से अधिक की जूलरी है। इस लिहाज से उनके पास कुल लगभग 24 लाख रुपए की चल संपत्ति है।#WATCH | Delhi Mayor Shelly Oberoi says, "We'll work on 10 guarantees given by Delhi CM. The 6-member core committe… t.co/1HrSjh0BFV
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
Shelly Oberoi Family
वह साल 2014 से आप से जुड़ी हैं और वर्ष 2020 में उन्हें पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बना दिया गया था। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (आईसीए) की आवजीवन सदस्य हैं। ओबरॉय के पिता का नाम सतीश कुमार है और वह कारोबारी हैं, जबकि उनकी मां सरोज गृहिणी हैं। शैली के एक भाई और एक बहन भी हैं।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
