ला नीना क्या है? इससे कैसे प्रभावित हो रहा है दिल्ली का मौसम, क्या सच में इस बार पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड?

उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड की वजह ला नीना को बताया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल कड़ाके दिल्ली समेत पूरे भारत में खासतौर पर उत्तर भारत में कड़ाके ठंड पड़ेगी। आइए आपको ला नीना इफेक्ट के बारे में बताएं।

उत्तर भारत में इस समय ठंड तेजी से बढ़ रही है और तापमान में गिरावट साफ देखी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में समय से पहले बर्फबारी भी हुई है। इस साल मानसून का जल्दी आना और सामान्य से अधिक बारिश होना, फिर समय से पहले बर्फबारी होना—ये सभी लगातार मौसम के बदलते मिजाज को दर्शाते हैं। मौसम में आ रहे इन बड़े उतार-चढ़ावों को 'ला नीना' (La Niña) नामक जलवायु घटना का प्रभाव माना जा रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर ला नीना है क्या? यह किस तरह से दिल्ली और भारत के मौसम को प्रभावित करता है?

La Nina

ला नीना इफेक्ट के कारण दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड (Photo-iStock)

ला नीना क्या है?

ला नीना (La Niña) एक प्राकृतिक जलवायु घटना है। प्रशांत महासागर में होने वाले मौसमी पैटर्न को ला नीना कहा जाता है। आसान भाषा में समझें तो यह एक तरह की शीत अवस्था है। इसे एल नीनो-दक्षिणी दोलन (ENSO) का शीतल चरण भी कहा जाता है। ला नीना स्पेनिश भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ 'छोटी लड़की' होता है। बता दें कि ला नीना की घटना लगभग 2 से साल में घटित होती है। ला नीना को एल विएजो या एंटी एल नीनो भी कहा जाता है।

End of Feed