West Delhi Loksabha Election 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

West Delhi Loksabha 2024: दिल्ली की सभी सात सीटों पर लोकसभा चुनाव छठे चरण में आयोजित किए जा रहे हैं। इन सात सीटों में पश्चिमी दिल्ली भी शामिल है। आइए आपको पश्चिमी दिल्ली लोकसभा चुनाव की मतदान तिथि, मतगणना की तिथि और प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में बताएं...

West Delhi Loksabha 2024: पांच चरणों के चुनाव पूरे होने के बाद अब छठे चरण के लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा 2024 शेड्यूल के अनुसार, छठे चरण के चुनाव 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। इसमें दिल्ली की 7 सीटों सहित 58 सीटों पर मतदान होने हैं। दिल्ली की 7 सीटें में 2008 में अस्तित्व में आई पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट भी शामिल है। बता दें कि पश्चिमी दिल्ली में पहला लोकसभा चुनाव 2009 में हुआ था। उस दौरान कांग्रेस के महाबल मिश्रा ने जीत हासिल की थी। लेकिन उसके बाद हुए दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर हैट्रिक होती है या नहीं, ये तो रिजल्ट की घोषणा के बाद ही मालूम होगा।

West Delhi Loksabha Election 2024.

पश्चिम दिल्ली लोकसभा 2024

पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 25.66 लाख है, जिसमें 13.60 लाख पुरुष जबकि 12.06 लाख महिलाएं है। इस क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण आबादी दोनों शामिल है। बता दें कि पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 9 लाख पूर्वांचली मतदाता और डेढ़ लाख जाट मतदाता हैं। उसके अलावा इस क्षेत्र में ब्राह्मण, पंजाबी, मुस्लिम और अन्य पिछड़े वर्ग के मतदाता भी हैं।

End of Feed