Delhi Weather Update: दिल्लीवालों को अगले कुछ दिन अभी और मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को एक और सुबह ठंडी और धुंध भरी रही थी, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। वहीं कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा क्षेत्र में दृश्यता का स्तर शून्य हो गया। हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों का उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक सलाह जारी कर यात्रियों से हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले उड़ान की जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का आग्रह किया।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में मौसम खराब रहने की अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि कोहरे के कारण सफदरजंग समेत कई इलाकों में दृश्यता महज 200 मीटर थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
