दिल्ली में खूंखार कुत्तों का 'इलाज': निगम का अभियान तेज, 150 कुत्तों को लगाए रेबीज इंजेक्शन

आवारा कुत्तों से पूरी दिल्ली परेशान है। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा दक्षिणी जोन ने मंडावली वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए एक टीकाकरण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत निगम की टीम ने 150 कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए।

दिल्ली में आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन ने मंडावली वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए एक टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 150 कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन दिए गए।

Stray Dogs

पूर्वी दिल्ली में 150 कुत्तों को लगाए गए एंटी रेबीज इंजेक्शन

पार्षद शशि चांदना ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर है, जिसके समाधान के लिए निगम की वेटनरी टीम को बुलाया गया। इस अभियान में तीन डॉक्टर, तीन वैन और 10 कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने कुत्तों को पकड़कर उन्हें टीका लगाया।

End of Feed