दिल्ली के मंडावली में शनि मंदिर का अतिक्रमण हटाने पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, मनोज तिवारी बोले मंदिर विरोधी केजरीवाल- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 22, 2023, 05:32 PM IST

Mandawali Shani Mandir Delhi: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में शनि मंदिर की ग्रिल हटाने पर लोगों ने जोरदार विरोध किया है और इसको लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई है।

Delhi Mandawali Shani Temple News: दिल्ली के मंडावली इलाके के शनि मंदिर (Mandawali Shani Temple) की अवैध ग्रिल तोड़ने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, बताया जा रहा है कि लोगों ने वहां जमकर नारेबाजी की और फिर प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए वहीं इस सबके बीच भारी सुरक्षा के बीच ग्रिल तोड़ी गई, इस मुद्दे पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर दोषारोपरण किया है।

स्थानीय लोगों का दावा था कि मंदिर में अवैध निर्माण नहीं हुआ है, वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई, पुलिस कार्रवाई का स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं, मौके पर बुजुर्ग, महिला पुरूष मंदिर की ग्रिल हटाने का विरोध कर रहे हैं, हालांकि पुलिस ने भारी के बीच स्थिति पर काबू पा लिया गया, मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती की की गई थी।

End of Feed