Delhi: नांगलोई में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, 8 साल के मासूम की मौत; दो घायल

दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह दो मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और बचाव कार्य शुरू हुआ।

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो मंजिला इमारत ढहने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि यह इमारत अचानक कैसे ढह गई।

house collapse

सांकेतिक फोटो

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची

अग्निशमन विभाग के अनुसार, उसे सुबह सात बजकर 12 मिनट पर जानकारी मिली की नांगलोई के कमरुद्दीन नगर इलाके में स्थित एक स्कूल के पास बना मकान अचानक ढह गया। जिसके बाद दमकल की चार गाडियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पता चला कि पहली मंजिल की बालकनी और भूतल की छत ढह गई थी।

End of Feed