दिल्ली

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं

दिल्ली के तीन स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया। जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, पीसीआर, बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते मौके पर पहुंचे। टीम को जांच के दौरान अभी तक कुछ भी संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - Canva)

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में सोमवार सुबह तीन स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी मिली। स्कूलों में धमकी भरे ईमेल आने से हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, पीसीआर, बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्ते मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शिक्षण संस्थान के परिसरों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि अभी तक कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) विद्यालयों और चाणक्यपुरी स्थित एक अन्य स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली। उन्होंने कहा, ‘‘स्कूल परिसर की जांच के लिए पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।’’

स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह द्वारका उत्तर थाने को सूचना मिली जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई। तुरंत तलाशी ली गई। स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता जांच की।’’ उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें