Delhi News: आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है इस मौके पर दिल्ली में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक कार्यक्रम अमृत कलश यात्रा है, जो विजय चौक पर आयोजित हो रहा है। इन कार्यक्रमों के चलते दिल्ली की कई जगहों पर आज रूट डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास भी आज ट्रैफिक डायवर्ट ही रहेगा, इसलिए बाहर निकलने से पहले बदले हुए रास्तों के बारे में जरूर जान लें।
इन जगहों पर के रास्तों में बदलाव
आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती के मौके पर मेरी माटी मेरा देश- अमृत कलश यात्रा आयोजित की जा रही है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के कारण दिल्ली के कई रास्तों में बदलाव किया गया है। आज इंडिया गेट सी-हेक्सागन की तरफ जानें वाला रास्ता डायवर्ट रहेगा। इस रास्ते का ट्रैफिक आज भगवानदास रोड, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, पंडारा रोड, क्यू पॉइंट, मानसिंह रोड, अकबर रोड, अशोक रोड, केजी मार्ग, कोपरनिकस मार्ग और तिलक मार्ग से ही दूसरे रूट पर डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि ये रास्ते पीक आवर्स शुरू होने से पहले ही वापस खोल दिए जाएंगे। लेकिन इंडिया गेट होते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एयरपोर्ट, स्कूल और अस्पताल जाने वाला रास्ता डायवर्ट ही रहेगा।
इंडिया गेट सर्कल पर ट्रैफिक आवाजाही बंद
सरदार पटेल की जयंती पर आज एक और बड़ा कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी भी आयोजित किया गया है, यह एकता दौड़ आज सुबह मेजर ध्यानचंद नैशनल स्टेडियम से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तक जाएगी। जिसके चलते पूरे इंडिया गेट सर्कल पर आज सुबह 6:45 से 9 बजे तक ट्रैफिक की आवाजाही नहीं होगी। इस दौड़ में शामिल होने वाले लोगों के लिए यहां के ट्रैफिक को आज सुबह के समय रोका गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
