Delhi News: NH-44 पर टला बड़ा हादसा, अलीपुर में फ्लाईओवर धंसने से ऑटो ड्राइवर घायल; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में NH-44 पर फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। जिससे एक ऑटो फंसने से चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही फ्लाईओवर को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

Delhi News: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालातों के बीच NH-44 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार सुबह अलीपुर के पास फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस हादसे में एक ऑटो ड्राइवर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हरिश्चंद्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फ्लाईओवर को यातायात के लिए बंद कर दिया है और ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है।

delhi accident

दिल्ली में फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा धंसा

फ्लाईओवर पर बना बड़ा गड्ढा

यह हादसा सुबह 6 बजे अलीपुर थाना क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ। जहां भारी बारिश के कारण फ्लाईओवर का हिस्सा ढहने से बड़ा गड्ढा हो गया। इस दौरान फ्लाईओवर से गुजर रहे एक ऑटो का अगला हिस्सा गड्ढे में फंस गया। जिस कारण ऑटो ड्राइवर को चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

End of Feed