दिल्ली

Delhi: मंगलोपुरी में छात्र की हत्या; स्कूल की लड़ाई में गई नााबलिग की जान

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार को एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। स्कूल में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दोपहर में कुछ छात्रों ने मिलकर पीड़ित छात्र को स्कूल के बाहर पीटा। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Image

रोते-बिलखते मृतक के परिजन

Photo : Times Now Digital

Delhi News: दिल्ली के मंगलोपुरी इलाके में शुक्रवार को एक स्कूली छात्र से मारपीट करने के बाद उसकी मौत हो गई। नाबालिग छात्र का स्कूल में किसी और छात्र से विवाद हुआ था, जो मार-पिटाई तक पहुंच गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

मंगोलपुरी इलाके के एक स्कूल में कल सुबह एक छात्र का कुछ बच्चों के साथ मामूली विवाद हुआ। दोपहर के समय यह विवाद इस हद तक बढ़ गया कि कुछ लड़कों ने मिलकर छात्र को स्कूल के बाहर पीटना शुरू कर दिया। घायल छात्र को अन्य बच्चों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी बच्चों के बीच दो-तीन दिन पहले भी एक छोटा विवाद हुआ था। यही मामला आगे चलकर हिंसक घटना में बदल गया। दिल्ली पुलिस ने अधिकांश CCL (Children in Conflict with Law) को हिरासत में लिया है और मामले में केस दर्ज की गई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं का पता लगा रही है।

सीलमपुर में हुई थी नाबालिग की हत्या

बता दें कि बीते बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शाम एक नाबालिग का मर्डर हो गया था। जे ब्लॉक पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर 15 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी भी नाबालिग है जिसकी उम्र मात्र तेरह साल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article