दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए साउथ दिल्ली से गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जिस ऑटो में वह गांजा ले जा रहे थे उसे भी जब्त कर लिया गया है।

साउथ दिल्ली की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां साउथ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी में मां-बेटे समेत तीन लोग शामिल है। बता दें कि पुलिस ने करीब 32 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने साउथ दिल्ली में गिरफ्तार गांजा तस्करी गिरोह के सदस्यों की पहचान जैतपुर निवासी रानी, रिजवान और खिचड़ीपुर निवासी शमशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रिजवान, रानी का बेटा है। अधिकारी ने बताया कि यह सभी तस्कर ऑटो में गांजा लेकर जा रहे थे। तभी पुलिस ने इकने ऑटो को जब्त कर लिया। पुलिस को पूछताछ में मालूम हुआ कि ये सभी जैतपुर नाला रोड पर गांजे की डिलीवरी करने की योजना बना रहे थे।

End of Feed