AIIMS के बाद सफदरजंग में भी बढ़ रही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, न्यूरो के मरीजों के लिए लगेंगी नई मशीनें

एम्स अस्पताल के बाद सफदरजंग अस्पताल भी रोबोटिक सर्जरी की ओर कदम बढ़ा रहा है। अब यहां न्यूरो संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए नई रोबोटिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। यूरोलॉजी विभाग में पहले से ही एक रोबोटिक मशीन उपलब्ध है लेकिन अब न्यूरो बीमारियों की सर्जरी के लिए रोबोटिक मशीन लगाने की योजना बनाई गई है।

Robotic Surgery In Safdarjung: AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ने पिछले डेढ़ से दो वर्षों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान लगाया है। इसी दिशा में सफदरजंग अस्पताल भी आगे बढ़ रहा है, जहां न्यूरो बीमारियों की सर्जरी के लिए रोबोटिक मशीन लगाने की योजना बनाई गई है। अस्पताल में पहले से कुछ विभागों में सर्जरी के लिए रोबोटिक मशीनों का सहारा लिया जाता है, लेकिन न्यूरो के फील्ड में यह नया होगा। न्यूरो के मामले में सर्जरी की प्रक्रिया कुछ जटिल भी होती है। इस काम के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी HSCC (हॉस्पिटल सर्विस कंसल्टेंसी कार्पोरेशन) को मशीन खरीदने और लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले साल तक यह मशीन लग जाएगी।

robotic surgery in safdarjung

सफदरजंग में होगी रोबोटिक न्यूरो सर्जरी (सांकेतिक तस्वीर)

पहले से होती हैं रोबोटिक सर्जरी

सफदरजंग अस्पताल में न्यूरो और स्पाइन के मरीजों को भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी मिल सकेगी। सफदरजंग अस्पताल में पहले से ही यूरोलाजी के ऑपरेशन थियेटर में एक रोबोटिक मशीन उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल किडनी और यूरोलाजी से संबंधित सर्जरी के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा, अस्पताल के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में भी रोबोटिक सर्जरी का काम चल रहा है। अब न्यूरो के मरीजों की सुविधा के लिए रोबोटिक मशीन खरीदने और लगवाने का काम शुरू हो गया है।

End of Feed