Republic Day 2024 Ticket Booking: गणतंत्र दिवस परेड की टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें, यहां देखें कीमत और अन्य विवरण

Republic Day 2024 Ticket Booking: भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारत के कई राज्यों की झांकियां दिखाई जाती है। आप टिकट खरीद के माध्यम से परेड का आनंद कर्तव्य चौक पर ले सकते हैैं।

Republic Day 2024 Ticket Booking: भारत आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इस दिन अन्य देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या किसी उच्च पद अधिकारी को आमंत्रित किया जाता है। परेड के माध्यम से प्रतिवर्ष भारत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है। बता दें कि 26 जनवरी के दिन ही 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था। इस दिन का चिन्हित करने के लिए ही हर साल गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाता है।

Republic Day 2024 Online Ticket check here Booking process Price and How to Book

गणतंत्र दिवस 2024 परेड के लिए टिकट कैसे बुक करें

गणतंत्र दिवस परेड को देखने का उत्साह बच्चे से लेकर बड़े सभी में बराबर का होता है। सुबह होते ही बच्चे से लेकर बड़े तक गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए लोग तैयार होकर टीवी के आगे बैठ जाते हैं। गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण टीवी पर किया जाता है। लेकिन कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो परेड का आनंद कर्तव्य पथ पर जाकर लेना चाहते हैं। अगर आप भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जाकर गणतंत्र दिवस 2024 की परेड का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आइए आपको बताएं परेड का समय, टिकट और ऑनलाइन प्रक्रिया।

End of Feed