दिल्ली

लाल किला विस्फोट के बाद रेलवे हाई अलर्ट पर: दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के बाद रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं। इसके साथ ही प्रवेश और निकास द्वार के साथ संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

Image

लाल किले के पास धमाके के बाद रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा

Delhi Red Fort Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को धीमी गति से चल रही कार में हुए विस्फोट के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना में अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट जारी किया है। उत्तर रेलवे ने पुष्टि की कि नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और गाजियाबाद जैसे सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा पहुंचाए बिना सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुए ट्रेन संचालन को सुचारू बनाए रखना है।

प्रवेश और निकास द्वारों पर आरपीएफ की तैनाती

सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि इन सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर तैनात सभी रेलवे अधिकारी और सुरक्षाकर्मी कड़ी चौकसी बरत रहे हैं और उन्हें हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ कर्मियों को स्टेशन के प्रवेश द्वार, निकास द्वार और प्लेटफार्मों सहित विभिन्न अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, यात्रियों के सामान और स्टेशनों के आसपास के परिसरों पर सघन जांच करने के लिए श्वान दस्तों (Dog Squads) को भी सक्रिय रूप से तैनात कई स्थानों पर तैनात किया गया है।

यात्रियों से सहयोग की अपील

रेलवे प्राधिकरणों द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर नियमित रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ताकि उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया जा सके। इस हाई अलर्ट के कारण यात्रियों को अतिरिक्त जांच और देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करें। यात्रियों को किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत सुरक्षाकर्मियों को देने की सलाह दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!