दिल्ली

Red Fort Blast : लाल किला विस्फोट मामले में पुलिस को CCTV से मिला अहम सुराग, पार्किंग से निकली थी संदिग्ध कार

विस्फोट वाली कार दिल्ली में किधर से दाखिल हुई दिल्ली पुलिस इसे पूरी तरह स्पष्ट करना चाहती है। कार हरियाणा की है। पुलिस ने कार के मालिक सलमान को सोमवार को गिरफ्तार किया। सलमान ने बताया कि उसने कार बेच दी थी। सूत्रों के हवाले से अब जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक इस कार को पुलवामा के तारिक ने खरीदी।

Image

विस्फोट वाली कार। तस्वीर- टाइम्स नाउ नवभारत

Red Fort Blast : लाल किला विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस का अहम सुराग हाथ लगा है। घटनास्थल के समीप पार्किंग स्थल का उसे सीसीटीवी फुटेज मिला है। इस फुटेज में संदिग्ध कार पार्किंग में प्रवेश करते और फिर वहां से उसे निकलते दिखाई दी। फुटेज से यह जाहिर होता है कि हमलावर उस समय अकेले था। जांच में जुटे जांचकर्ताओं का लगता है कि कार दरियागंज की तरफ से आई थी। इस दिशा में 100 से ज्यादा सीसीटीवी क्लिप को देखा जा रहा है। यहां तक कि टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है।

हरियाणा की थी कार

विस्फोट वाली कार दिल्ली में किधर से दाखिल हुई दिल्ली पुलिस इसे पूरी तरह स्पष्ट करना चाहती है। कार हरियाणा की है। पुलिस ने कार के मालिक सलमान को सोमवार को गिरफ्तार किया। सलमान ने बताया कि उसने कार बेच दी थी। सूत्रों के हवाले से अब जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक इस कार को पुलवामा के तारिक ने खरीदी।

कार विस्फोट में 8 लोगों की मौत

दिल्ली में सोमवार शात सात बजे के करीब लाला किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुए इस विस्फोट मे अब तक कम से कम आठ लोगों की जान गई है जबकि घायलों का इलाज लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में हो रहा है। यहां रेड लाइट के पास आई-20 कार के पिछले हिस्से में विस्फोट हुआ। विस्फोट की चपटे में वहां तीन-चार गाड़ियां आ गईं। गृह मंत्री अमित शाह ने रात में अस्पताल और घटनास्थल का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री से फोन पर बात की और घटना का जायजा लिया।

गृह मंत्री आज करेंगे बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि सोमवार शाम लाल किले के पास हुए विस्फोट का विस्तृत विश्लेषण मंगलवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ किया जाएगा। एलएनजेपी अस्पताल में विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने के बाद शाह ने संवाददाताओं से कहा, 'कल सुबह हम गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्फोट का विस्तृत विश्लेषण करेंगे।'

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट जारी किया है। सोमवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। उत्तर रेलवे ने सोमवार को कहा कि नयी दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है और यात्रियों को असुविधा पहुंचाए बिना सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी संभव उपाय किए गए हैं।

हाई अलर्ट पर सुरक्षाकर्मी

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘इन स्टेशनों पर तैनात सभी रेलवे अधिकारी और सुरक्षाकर्मी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट पर हैं। स्टेशन के प्रवेश द्वार, निकास द्वार और प्लेटफार्मों सहित विभिन्न स्थानों पर आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है।’उपाध्याय ने कहा, ‘यात्रियों के सामान तथा स्टेशनों के आसपास के परिसरों की जांच के लिए कई श्वान दस्तों को तैनात किया गया है।’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें