दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट के बाद ट्रैफिक एडवाइजरी: इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद, यहां चेक करें डायवर्जन प्लान

Delhi Traffic Advisory: लाल किले के पास सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें पुरानी दिल्ली के कई रास्तों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया है और डायवर्जन लागू किया गया है।

Image

दिल्ली ब्लास्ट के बाद ट्रैफिक एडवाइजरी (Photo-iStock)

Photo : iStock

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के लाल किले इलाके में सोमवार शाम कार में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई तो वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर आई है। साथ ही घटनास्थल पर खड़े वाहनों भी क्षतिग्रस्त हुए। कार धमाके के बाद पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, पुरानी दिल्ली क्षेत्र में कड़े यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। अगर आप भी पुरानी दिल्ली से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं, क्योंकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई रास्तों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है और डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त (ट्रैफिक) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी सलाह में कहा, "11 नवंबर को, आपात स्थिति के कारण, छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक, नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 6:00 बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें। उस दिन छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक और इसके विपरीत, नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।"

इस प्रतिबंध से पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक, लाल किले और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले लाखों यात्री प्रभावित होंगे। विशेष रूप से, मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के निकट हुई घटना के कारण सुरक्षा जांच के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रभावित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी, जिसमें निजी वाहन, कमर्शियल वाहन, ई-रिक्शा और साइकिल रिक्शा शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन पॉइंट्स पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। यदि कोई यात्री उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली का लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेटन (DMRC) ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों बंद किया गया है। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगे।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article