Heatwave Red Alert: दिल्ली को तपा रही प्रचंड गर्मी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, हीट इंडेक्स पहुंचा 51.9°C

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दिल्ली में हीट इंडेक्स 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल और क्या होता है हीट इंडेक्स।

Red Alert In Delhi: राजधानी दिल्ली इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाला तापमान 51.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।

red alert in delhi 12 june

दिल्ली में हीट इंडेक्स पहुंचा 52 डिग्री के करीब

शुक्रवार के बाद राहत

IMD के अनुसार, हीट वेव के हालात कल यानी 13 जून तक बने रह सकते हैं। हालांकि, 14 जून से मौसम में थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है। शनिवार से राजधानी में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। आज आसमान में थोड़े बादल दिखाई देंगे और कहीं-कहीं बेहद हल्की बारिश भी आ सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो शाम के समय बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

End of Feed