Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों मे जमकर बरसे बादल, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

दिल्ली का मौसम अचानक बदल गया है। रात भर की उमस के बाद रविवार सुबह राजधानी में तेज बारिश हुई, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को भी बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। रातभर की भारी उमस के बाद दिल्लीवासियों को जोरदार बारिश से बड़ी राहत मिली। फिरोजशाह रोड समेत कई इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण कुछ हद तक सुहावना हो गया।

delhi rain today

दिल्ली के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश

उमस के बाद आई राहत

शनिवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। हालांकि शाम को कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ी थीं, लेकिन वह राहत नाकाफी रही। रविवार सुबह की बारिश से मौसम में ठंडक घुली और तापमान भी कुछ नीचे आया।

End of Feed