Rahul Gandhi 'Street Food Tour': कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार (18 अप्रैल, 2023) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में देसी चटकारों का आनंद लेते नजर आए। शाम को पहले उन्होंने बंगाली मार्केट (Bengali Market) इलाके में एक स्टॉल पर चटपटी मटर चाट और गोलगप्पों का स्वाद चखा, जिसके बाद वह पुरानी दिल्ली (Old Delhi) में जामा मस्जिद (Jama Masjid) के पास वाले इलाके में गए। वहां गांधी ने गर्मी के दौरान गले तो तरावट देने वाला खास शरबत (मोहब्बत का शरबत : Mohabbat-E-Sharbat)को ट्राय किया।
दिल्ली में चाट और शरबत का लुत्फ लेते हुए राहुल गांधी। (ANI-IANS)
वैसे, राहुल जब इन दोनों लोकेशंस पर आम लोगों की तरह पहुंचे थे तो उन्हें देख आस-पास मौजूद लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। भीड़ में कुछ लोगों ने गांधी के फोटो क्लिक करना और वीडियो शूट करना चालू कर दिया तो कुछ ने उनके साथ सेल्फी लेने की गुजारिश भी की। नीले रंग की टी-शर्ट और हल्की-फुल्की सफेद दाढ़ी में वह बिल्कुल सरल अंदाज में लोगों के बीच थे। इस बीच, किसी ने उनसे हाथ मिलाया तो कोई अपने दिल की बात कहता दिखा।
हालांकि, माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर जैसे ही उनके इस कथित स्ट्रीट फूड टूर से जुड़े फोटो आए तो लोग उन पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। @Bitt2DA ने कहा, "नरेंद्र मोदी का स्टाइल अपनाने से कोई मोदी नहीं बन जाता है!" @Priiyam ने राहुल को अपने ट्वीट में कॉपी कैट करार दिया। @BSBaddvisoryy के हैंडल से इसे नाटक बताते हुए लिखा गया- "Kar Naa tak"।
@ANI Iftari? undefined
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
@ANI कितना गोलीबाज आदमी है यह अभी कर्नाटक में नंदनी नंदनी करके आया और याह आके अमूल का शरबत पी रहा है 😂😂😂 t.co/tHNfF3oS01
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
@ANI With Amul in background. undefined
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
@ANI Odd Day:- Nandani milk is bestEven Day:- Amul Milk is best.... undefined
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
@ANI Fr meeting Vote bank undefined
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
@ANI अरे ये मोहब्बत का शरबत पीने गए 😂 undefined
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
@ANI Chatora 😀😀😀 undefined
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
@ANI Challenging Modiji to go to any market and meet the people without any gap. Let's see what goes on....If Mod… t.co/BuWKstpJHz
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
@VinayDi79764182 ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव हैं, इसलिए यह ऐसा कर रहे हैं। @fiziks_01 की ओर से कहा गया कि पक्का आप फ्री में खाकर आए होंगे। @Hopepeacehope के अकाउंट से कहा गया कि मुफ्त में खाओ और मौज उड़ाओ...यह कांग्रेस के लिए बहुत सामान्य सी बात है।
राहुल गांधी को कैसा और कहां का खाना पसंद है?
- जो मिल जाता है खा लेते हैं
- बहुत ज्यादा मांग-डिमांड नहीं रहती
- घर पर तय डाइट का पालन करते हैं
- आवास पर देसी खाना ही बनता है
- मोती महल - पसंदीदा रेस्त्रां
- दिल्ली में सागर रत्ना, स्वागत और सर्वणा भवन जाना भी पसंद
- पुरानी दिल्ली के छोले भठूरे और गोलगप्पे अच्छे लगते हैं
- नॉन-वेज फूड लवर हैं
- कटहल और मटर नहीं हैं पसंद।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
