Delhi: भारी बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर; पुराना लोहा पुल यातायात के लिए बंद, प्रशासन अलर्ट

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण पुराने लोहा पुल पर 2 सितंबर से आवाजाही बंद कर दी गई है। हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से भारी पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है।

Delhi Purana Loha Pul: दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की संभावना के मद्देनजर पुराने रेलवे पुल (पुराना लोहा पुल) पर मंगलवार शाम से यातायात बंद करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण सोमवार शाम पांच बजे जलस्तर 204.94 मीटर तक पहुंच गया।

Yamuna River (Photo: PTI)

यमुना नदी (फोटो: PTI)

दिल्ली के लिए चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचते ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा कि यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ने के कारण संभावित बाढ़ के मद्देनज़र 2 सितंबर शाम पांच बजे से पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश दिल्ली पुलिस और रेलवे अधिकारियों को भेजा गया है।

End of Feed