Delhi Premium Bus : दिल्ली की सड़कों पर प्रीमियम बसें जल्द ही फर्राटा भरते हुए दिखेंगी। इसे लेकर केजरीवाल सरकार ने खाका खींच लिया है। प्रेस कांफेंस में जानकारी देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि प्रीमियम बसों का संचालन जो भी एग्रीगेटर्स करेंगे उनके लिए नियम और शर्तें भी तय कर दी गई हैं। जैसे ही उपराज्यपाल से इस योजना को स्वीकृति मिल जाएगी उसके बाद आम लोगों से वेबसाइट पर उनका फीडबैक मांगा जाएगा। जनता के फीडबैक के आधार पर ही इस स्कीम को लागू किया जाएगा।
दिल्ली में दौड़ेंगी प्रीमियम बसें। (प्रतीकात्मक फोटो)
एग्रीगेटर्स करेंगे बसों का संचालन
केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में प्रीमियम बसों का संचालन प्राइवेट एग्रीगेटर्स (कंपनियां या समूह) करेंगे। इसके लिए उन्हें लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे, जिसका शुल्क पांच लाख रुपये होगा। सरकार भले ही इन बसों का संचालन नहीं करेगी, लेकिन नियम और शर्तों का पालन करना एग्रीगेटर्स के लिए जरूरी होगा। गौरतलब है कि बस किस रूट से जाएगी इसका निर्धारण एग्रीगेट करेंगे। इस बस के किराए में कहा जा रहा है कि बाजार को देखते हुए ही इसके किराए को तय किया जाएगा। हालांकि इसका किराया डीटीसी बसों से ज्यादा नहीं होगा, ताकि उच्च और मध्यम वर्ग के लोगों को इसका ज्यादा फायदा मिल सके।
जानिए प्रीमियम बसों की खूबियां
- जितनी भी बसें शहर में चलाई जाएंगे उनमें एसी, वाई-फाई की सुविधा होगी
- सभी प्रीमियम बसों में सुरक्षा की दृष्टि से जीपीएस, सीसीटीवी और पैनिक बटन भी होगा
- बस में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन एप या वेब के जरिए की जा सकेगी
जानिए प्रीमियम बसों के लिए शर्तें
- प्रत्येक बस में कम से कम 12 या उससे ज्यादा सीटें होनी चाहिए
- एग्रीगेटर को केवल पांच साल के लिए ही लाइसेंस मिलेगा
- अनफिट और तीन से पुरानी बसों का संचालन नहीं होगा
- सभी प्रीमियम बसें सीएनजी होंगी
- 2024 से खरीदी जाने वाली सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी
- लाइसेंस मिलने 90 दिन के भीतर एग्रीगेटर कम से कम 50 बसों के साथ सेवा शुरू कर सकेंगे
विकसित देशों के बराबर होगा दिल्ली परिवहन
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार दिल्ली के परिवहन को विश्व के अन्य विकसित देशों के बराबर करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए ये भी कहा कि जब एलजी से इस स्कीम को स्वीकृति मिलेगी उसके बाद फीडबैक मांगे जाएंगे। केजरीवाल ने निजी वाहनों की संख्या को दिल्ली में ट्रैफिक बढ़ने का कारण बताया और इस योजना की महत्ता बताई। केजरीवाल ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इस स्कीम को लाने का फैसला लिया गया। जो लोग सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं और एक्स्ट्रा खर्च वहन कर सकते हैं उनके लिए प्रीमियम बस एक बेहतर विकल्प है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
