Delhi के इन इलाकों में शनिवार तक बाधित रहेगी पानी की सप्लाई, जानें क्या है वजह

Delhi News: रेनीवेल पर लगे अमोनिया रिमूवल प्लांट के इनलेट और आउटलेट कनेक्शन के चलते दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह 10 बजे से शनिवार सुबह तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

Delhi News: आज शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहगी। बताया जा रहा है कि रेनीवेल पर लगे अमोनिया रिमूवल प्लांट के इनलेट और आउटलेट कनेक्शन का कार्य चल रहा है। अधिकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे से देर रात 2 बजे तक कनेक्शन का कार्य चलेगा। इस कार्य के चलते शुक्रवार, 5 जुलाई और 6 जुलाई की सुबह तक पांडव नगर और मंडावली यूजीआर के आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

Delhi (2)

दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार तक बाधित रहेगी पानी की सप्लाई

पानी की किल्लत से परेशान दिल्ली के लोग

दिल्ली में पानी की समस्या से लोग परेशान है। पिछले दिनों गीता कॉलोनी समेत कई इलाकों में पानी की किल्लत देखी गई। पानी की कमी का ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। यमुना के जल स्तर के घटने के साथ दिल्ली के कई भागों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। लेकिन बारिश के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे पानी की किल्लत जल्द ही दूर होने की उम्मीद है। इस बीच दिल्ली रेनीवेल पर लगे अमोनिया रिमूवल प्लांट के इनलेट और आउटलेट कनेक्शन के चलते कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

End of Feed