तत्काल भारत छोड़ें पाकिस्तानी, दिल्ली सरकार ने दिया अल्टीमेटम; 2 दिन का मौका...

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक दिल्ली छोड़ना होगा। सभी रद्द वीजा धारकों को 26 से बढ़ाकर 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। वहीं, लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक और आधिकारिक वीजा पर ये निर्देश लागू नहीं होंगे। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने के निर्देश दिए हैं।

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं। इस सिलसिले में कई राज्य सरकारों ने स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार ने ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को राजधानी छोडने की तय समय-सीमा 26 से 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है, जिनके वीजा निलंबित कर दिया गए हैं। दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित समय से अधिक समय तक रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में मदद करने और संबंधित पुलिस स्टेशन को तुरंत सूचित करने की अपील की है।

Pakistani nationals visa suspended

(सांकेतिक फोटो)

जानकारी के मुताबिक, अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने या चिकित्सा उपचार के उद्देश्य से आए हैं। दीर्घकालिक वीजा पांच वर्षों के लिए वैध होता है, जबकि विजिटर वीजा की अवधि केवल 90 दिन की होती है। लेकिन, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तत्काल प्रभाव भारत छोड़ने का आदेश दिया है। सभी राज्य सरकारें केंद्र सरकार के आदेश का पालन करेंगे। सरकारें केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों का पालन करेगी और इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

End of Feed