दिल्ली

'अगर हमास जैसा हमला होगा तो इजरायल जैसा बदला होगा...'; पहलगाम आतंकी हमले पर बोले रमेश बिधूड़ी

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर हमास जैसा हमला हुआ तो इजरायल जैसा बदला लिया जाएगा। दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ 'जन आक्रोश रैली' निकाली।

Image

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी (फोटो साभार: @rameshbidhuri)

Photo : Twitter

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, उलटा गीदड़भभकी दे रहा है। हालांकि, रूस, अमेरिका, इजरायल सहित दुनिया के ज्यादातर देशों ने एक स्वर में आतंकी हमले की निंदा की और भारत के प्रति अपना समर्थन जताया है। इस बीच, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर हमास जैसा हमला हुआ तो इजरायल जैसा बदला लिया जाएगा।

आतंकवाद के खिलाफ BJP नेताओं का हल्ला बोल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ 'जन आक्रोश रैली' निकाली। इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अगर हमास जैसा हमला होगा तो इजरायल जैसा बदला होगा... यह प्रदर्शन है कि अगर आतंकवादी/जिहादियों का धर्म नहीं होता तो धर्म पूछकर हत्या क्यों की गई... 140 करोड़ भारतीय यह सवाल उन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों से पूछना चाहते हैं... उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर पाएंगे...

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जिसमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक अंग कहे जाने वाले 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली है। हालांकि, सुरक्षाबलों ने घाटी में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है और आतंकियों की मदद करने वालों को भी दबोच रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article