दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में दीवार गिरने से एक की मौत, कई मजदूर घायल; रेस्क्यू जारी

पुलिस को सूचना दी गई कि सफदरजंग एन्क्लेव में एक दीवार गिर गई है और 4 से 5 मजदूर मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 2-3 के मौत की आशंका जताई गई थी।

दिल्ली : दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित बी-5 ब्लॉक में गुरुवार को एक निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब साइट पर बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को एक कॉल प्राप्त हुई। पुलिस को सूचना दी गई कि सफदरजंग एन्क्लेव में एक दीवार गिर गई है और 4 से 5 मजदूर मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 2-3 के मौत की आशंका जताई गई थी।

wall collapse in Safdarjung Enclave

सफदरजंग एन्क्लेव में दीवार गिरी (फोटो-ANI)

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और डिजास्टर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान एक कोने का कंक्रीट पिलर और नीचे की मिट्टी खिसक जाने से दीवार का एक हिस्सा गिर पड़ा और वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।

End of Feed