North-East Delhi लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

North-East Delhi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण पूरे होने के बाद अब छठे चरण के मतदान की तैयारी की जा रही है। छठे चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इसमें एक उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट भी है। आइए आपको उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट पर मतदान, मतगणना और मुख्य उम्मीदवारों के बारे में बताएं...

North-East Delhi Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा 2024 के पांच चरणों के चुनाव होने के बाद अब, छठे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। छठे चरण के चुनाव में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे। इन लोकसभा सीटों में राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटें शामिल है। इन सात सीटों में एक सीट उत्तर-पूर्वी दिल्ली की है। बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई थी। अस्तित्व में आने के बाद 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस पर जीत हासिल की। लेकिन उसके बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव से बीजेपी के मनोज तिवारी ने इस सीट पर जीत हासिल की। 2014 और 2019 में चुनाव जीतने के बाद लोकसभा 2024 में जीत हासिल करके बीजेपी हैट्रिक बनाएगी या कोई और पार्टी सीट पर अपना सिक्का जमाएगी। ये तो इलेक्शन रिजल्ट के बाद भी पता लगेगा।

North East Delhi.

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर निर्वाचकों की संख्या 22 लाख 90 हजार 492 थी। इसमें मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओंं की संख्या 8,07,473 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,50,473 थी। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 27 थी। इस साल संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

End of Feed