दिल्ली कार ब्लास्ट केस: NIA ने जांच के लिए टीम गठित की, एडीजी विजय साखरे को कमान

लाल किला के पास हुए कार धमाके में NIA ने जांच के लिए टीम गठित की है। यह टीम एडीजी विजय साखरे के नेतृत्व में काम करेगी। बता दें कि NIA की टीम जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा पुलिस से 'जैश मॉड्यूल' की तमाम केस की जांच में जुटी हुई है।

Delhi News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच के लिए टीम का गठन किया है। सूत्रों ने बताया है कि गठित टीम एडीजी विजय साखरे के नेतृत्व में काम करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को NIA को जांच सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार, NIA ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच के लिए 'स्पेशल 10' अधिकारियों की टीम तैयार की है, जिसमें IG, दो DIG और 3 SP होंगे। बाकी DSP स्तर के अधिकारी इस टीम में शामिल हैं। दिल्ली ब्लास्ट मामले को लेकर बुधवार को NIA के डीजी और आईबी चीफ की बैठक भी हुई है। सूत्रों ने यह भी बताया कि NIA की टीम जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा पुलिस से 'जैश मॉड्यूल' की तमाम केस की डायरी आज अपने कब्जे में लेगी।

Delhi News

लाल किला ब्लास्ट की जांच के लिए NIA ने टीम का गठन किया

लाल किला धमाके के मामले में 6 लोग गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, फरीदाबाद में 'आतंकी मॉड्यूल' का पर्दाफाश होने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में है। इस यूनिवर्सिटी से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। मामले में एजेंसियों ने जांच दायरा बढ़ाते हुए छह और लोगों को हिरासत में लिया।

End of Feed