Delhi New Year Celebration: नए साल के जश्न के लिए परफेक्ट हैं ये जगह, न्यू ईयर पार्टी में लग जाएंगे चार चांद

Delhi New Year Celebration: अगर आप नए साल पर कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का कोई प्लान नहीं बनाया है तो हम आपको दिल्ली के बेस्ट प्लेस बताएंगे, जहां आप नया साल धूम-धाम से मना सकते हैं।

Delhi New Year Celebration: चंद घटों में न्यू ईयर का आगाज होने वाला है। नए साल के स्वागत को लेकर सभी लोगों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। कुछ लोग अपने परिवार के साथ न्यू ईयर बिताने वाले हैं, तो कई लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ट्रिप प्लान किया हुआ है। लेकिन अगर आप दिल्ली में ही है और अभी तक तय नहीं कर पाएं है कि आपको न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कहां जाना चाहिए, तो फिक्र मत कीजिए हम आपकी इस उलझन को आसान कर देते हैं। हम आपको दिल्ली की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट हैं।

New Year Party

दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी (फोटो साभार - istock)

सोशल, हौज खास

होज खास विलेज में स्थित यह जगह न्यू ईयर के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर आपको अच्छे म्यूजिक के अलावा ड्रिंक्स और डेकोरेशन भी बहुत अच्छे मिलेंगे। यहां का माहौल आपको बहुत पॉजीटिव फील होगा। म्यूजिक और डांस के बीच यहां आपका न्यू ईयर शानदार तरीके से सेलिब्रेट होगा।

End of Feed