दिल्ली में नवजात की हत्या, गला घोंटकर मां ने उतारा मौत के घाट, कूड़े में मिला शव

दिल्ली के पटेल नगर में एक महिला ने अपने नवजात बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी है और उसके शव को कूड़े में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्चे की मौत गला घोंटने जाने और सिर पर चोट लगने से हुई है।

नई दिल्ली के पटेल नगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक मां ने अपने ही नवजात शिशु का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। बच्चे का शव कूड़े में मिलने पर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। बच्चे के शव के मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की तलाश की जा रही है।

Delhi Crime (3)

गला घोंटकर मां ने उतारा नवजात को मौत के घाट (फोटो - Canva)

जानकारी के अनुसार, यह मामला 28 जुलाई को सामने आया था, जब कूड़ा बीनने वाले ने एक प्लास्टिक बैग में नवजात का शव देखा। उसने तुरंत मकान मालिक को इसकी सूचना दी और मकान मालिक ने पुलिस को। पुलिस ने नवजात के शव को इमारत की पार्किंग से बरामद किया।

End of Feed