Monsoon: दिल्ली से जल्दी लौट गया मानसून, फिर भी बरसात ने तोड़े कई रिकॉर्ड; जानें इस साल कैसा रहा बारिश का मौसम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2025, 12:04 PM IST

दिल्ली में इस साल का मानसून आधिकारिक रूप से विदा हो चुका है, लेकिन जाते-जाते यह कई रिकॉर्ड तोड़ गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में इस बार सामान्य से 41% अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे यह मानसून दिल्ली के लिए एक ‘ओवरअचीवर’ साबित हुआ।

Monsoon Withdrawal: दिल्ली में इस साल बरसात का मौसम आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी से बुधवार को मानसून की वापसी हो गई। दिल्ली से मानसून की विदाई 25 सितंबर को होती है। हालांकि, इस बार राजस्थान से 14 सितंबर को ही इसकी वापसी शुरू हो चुकी थी और अब यह उत्तर भारत के बाकी हिस्सों से तेजी से लौटते हुए दिल्ली से भी एक दिन पहले ही विदा ले चुका है।

delhi rainy season ending

दिल्ली में खत्म हुआ बरसात का मौसम (तस्वीर साभार : PTI)

बारिश में ‘ओवरअचीवर’ रही दिल्ली

दिल्ली के लिए यह मानसून बेहद खास रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस मानसून सीजन में दिल्ली में सामान्य से 41% अधिक बारिश दर्ज की गई है। सफदरजंग मौसम केंद्र ने जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर, चारों मानसूनी महीनों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की, जो सामान्य बात नहीं है। दिल्ली में हर बरसात के मौसम में औसतन 640.4 मिमी बारिश होती है लेकिन इस साल दिल्ली में कुल 902.6 मिमी बारिश हुई।

End of Feed