दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में कांवड़ पथ पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, भव्य तरीके से होगा कांवड़ियों का वेलकम

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। मंत्री कपिल मिश्रा ने चेतावनी दी है कि यदि कोई उल्लंघन होता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली की सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जहां कांवड़ियों का फूलों से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रतिदिन व्यवस्थाओं की रिपोर्ट लेंगी, जबकि मंत्री कपिल मिश्रा शिविरों का निरीक्षण करेंगे। सरकार कांवड़ियों की सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Photo : iStock

Delhi News: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। इस बार राजधानी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार दिल्ली में मीट की कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने निर्देश दिया है कि कांवड़ मार्ग पर यात्रा के दौरान वैध और अवैध सभी मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। अगर कोई दुकान खोलेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फूलों से होगा कांवड़ियों का स्वागत

यह पहली बार है जब 27 सालों में दिल्ली की भाजपा सरकार कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की सेवा करेगी। राजधानी में कावंड़ियों का स्वागत फूलों से किया जाएगा। दिल्ली की सीमाों पर भव्य स्वागत गेट भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयोजन की निगरानी के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए हैं। शिविरों का उद्घाटन भी वे स्वयं करेंगी और समय-समय पर उनका निरीक्षण भी करेंगी।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंत्री कपिल मिश्रा ने करोलबाग और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख स्थलों का दौरा किया। उन्होंने यहां यातायात और व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके आयोजन के लिए विशेष समिति का भी गठन किया गया है। जिसमें चार विधायक और महापौर शामिल हैं। नगर निगम के सहयोग से कांवड़ियों के स्वागत की पूरी तैयारी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article