Delhi News: खुशखबरी... दिल्ली की तीन अवैध कॉलोनी होंगी वैध, जानें एमसीडी किसे देने जा रही राहत

दिल्ली नगर निगम ने तीन अवैध कॉलोनियों ईस्ट आजाद नगर, स्वरूप नगर और खिड़की एक्सटेंशन को वैध करने के लिए चुना है। इन कॉलोनियों पर साल 2026 तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दिल्ली: राजधानी की तीन अवैध कॉलोनियों में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी अपने मास्टर प्लान के तहत जल्द ही इन अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध बनाने का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके लिए एमसीडी एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के लिए तीन कॉलोनियों ईस्ट आजाद नगर, स्वरूप नगर और खिड़की एक्सटेंशन को नियमित करने के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं एमसीडी ने स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के सहयोग से इन इलाकों के लिए पहले ही सड़क नेटवर्क योजना तैयार कर ली है।

Delhi illegal colonies

फाइल फोटो

2026 तक सुरक्षा प्रदान

दरअसल, सरकार ने संसद में दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को अगले तीन सालों में यानी दिसंबर 2026 तक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक विधेयक पारित किया था। नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य इन अनौपचारिक बस्तियों में रहने वाले अनगिनत लोगों को बड़ी राहत देना है। साथ ही इस कानून के तहत अवैध कॉलोनियों में सीलिंग और बुलडोजर एक्शन जैसी कार्रवाइयों पर रोक लगेगी।

End of Feed