दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! यूजर चार्ज माफ, अब नहीं देना होगा कचरा उठाने का पैसा, प्रॉपर्टी टैक्स में भी राहत

दिल्ली नगर निगम ने शहरवासियों को एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली नगर निगम ने यूजर चार्ज को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति पांच वर्षों का संपत्ति कर चुका है, तो उसे 15 वर्षों का बकाया कर माफ किया जाएगा, साथ ही ब्याज और जुर्माने में भी छूट मिलेगी।

MCD User Charges: दिल्ली के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए एक खुशखबरी है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कचरा उठाने के लिए लगाए गए यूजर चार्ज को वापस लेने का फैसला किया है। इसके साथ ही संपत्तिकर माफी योजना की भी घोषणा की गई है, जिसके तहत वर्तमान वर्ष और पिछले पांच वर्षों का संपत्तिकर जमा करने पर 15 साल का बकाया माफ किया जाएगा। इससे रिहायशी संपत्ति मालिकों को 600 रुपये से लेकर 2400 रुपये सालाना की बचत होगी।

mcd  relief in property taxes and user charges in delhi

दिल्ली वालों को यूजर चार्ज से राहत (सांकेतिक तस्वीर)

वापस लिया गया फैसला

दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने मंगलवार को पुष्टि की कि इस शुल्क को हटाने के लिए 21 मई को सदन में एक विशेष विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, "यूजर चार्ज दिल्ली की जनता पर नहीं लगेगा, हमने इसे वापस लेने का फैसला किया है।"

End of Feed