MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 27, 2022, 01:03 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर, डिप्टी मेयर पदों समेत अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। नामांकन का आज आखिरी दिन है। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को और डिप्टी मेयर पद के कमल बागड़ी (Kamal Bagdi) को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके अलावा एमसीडी की स्थायी समिति के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए। रेखा गुप्ता पीतमपुरा से तीन बार से पार्षद हैं जबकि बागड़ी राम नगर से पहली बार निर्वाचित हुए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को पूर्व प्रोफेसर और पूर्वी पटेल नगर वार्ड से पहली बार पार्षद रहीं 39 वर्षीय शैली ओबरॉय को अपना मेयर उम्मीदवार बनाया। चांदनी महल से तीन बार के पार्षद 31 वर्षीय आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार बनाया है।

MCD Mayor Election-

एमसीडी मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम तय किए

छह जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए आप उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी के सभी उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जो आखिरी तारीख है। 250 सदस्यीय एमसीडी में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं जबकि आप को 134 सीटें मिलीं। एक निर्दलीय उम्मीदवार सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गया। कांग्रेस के नौ जबकि दो निर्दलीय पार्षद भी हैं। स्थायी समिति के लिए तत्कालीन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दरल और पंकज लूथरा को बीजेपी के उम्मीदवारों के रूप में नॉमनेट किया गया है।

End of Feed