दिल्ली में टला बड़ा हादसा, उत्तम नगर के अस्पताल में लगी भीषण आग; कोई हताहत नहीं

दिल्ली के उत्तम नगर स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हालांकि दमकल की 11 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Delhi Hospital Fire: दिल्ली में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा टल गया। उत्तम नगर इलाके स्थित एक अस्पताल में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। इस घटना की सूचना मिलने पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।

Delhi Fire

दिल्ली के अस्पताल में आग

बीएम गुप्ता अस्पताल के डेंटल विंग में लगी आग

जानकारी के अनुसार उत्तम नगर में आर्य समाज रोड पर स्थिति बीएम गुप्ता अस्पताल में रात करीब 8 बजे आग की घटना हुई। बताया जा रहा है कि आग दूसरी मंजिल के नर्स हॉस्टल और तीसरी मंजिल के रिकॉर्ड्स सेक्शन तक सीमित थी, यहां डेंटल सुविधा भी थी। दमकल की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद रात करीब 9:25 बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया।

End of Feed