Delhi Fire News: कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस यूनिट ऑफिस में लगी आग, धूं-धूं करके जला थाना; कोई हताहत नहीं

Delhi Fire: दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस यूनिट के ऑफिस में देर रात आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Delhi Fire: भीषण गर्मी में दिल्ली में आग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो थाने से सामने आया। कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस यूनिट ऑफिस में भयंकर आग लगने की खबर सामने आई। आग की लपटों को निकलता देख अधिकारियों ने दमकल विभाग को फोन किया। देर रात 12:45 पर कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में आग लगने की सूचना प्राप्त करते ही मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियों को भेजा गया। दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद कूलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई।

fire broke out at delhi kashmiri gate metro police unit office

कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस यूनिट ऑफिस में लगी आग

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन थाने का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें स्टोर रूम भी शामिल है। आग के नियंत्रण में आने के बाद मेट्रो कर्मियों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

End of Feed