Delhi: जाम से जूझने के लिए हो जाएं तैयार, 20 और 21 जनवरी को बंद रहेंगे ये मार्ग, एडवाइजरी जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 12:33 PM IST

Delhi: गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड की वजह से राजधानी दिल्‍ली को आने वाले कुछ दिनों तक भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना होगा। दिल्‍ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आगामी 20 और 21 जनवरी को दिल्‍ली के कई प्रमुख मार्गों के बंद होने की जानकारी दी है। ये रास्‍ते सुबह 10:15 से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड की वजह से बंद रहेंगे कई मार्ग
  • सुबह 10:15 से दोपहर 12:30 बजे तक इन मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित
  • दिल्‍ली पुलिस ने लोगों को दी वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने की सलाह

Delhi: गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के रिहर्सल के कारण राजधानी दिल्‍ली इस समय भारी ट्रैफिक जाम से जूझ रही है। इस रिहर्सल की वजह से जहां आज दिल्‍ली के कई रास्‍ते बंद रहेंगे, वहीं 20 और 21 जनवरी को भी दिल्‍ली के कई प्रमुख मार्ग बंद रहने की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है। इस संबंध में दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी कर लोगों को जानकारी दी गई है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि, 20 और 21 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की ड्रेस रिहर्सल के कारण सुबह 10:15 से दोपहर 12:30 बजे तक कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

Delhi Traffic Jam

दिल्‍ली के कई मार्ग दो दिन रहेंगे बंद

जिन मार्गों पर यातायात को प्रतिबंधित किया गया है, उनमें कर्तव्य पथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ-सी-हेक्सागोन शामिल है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को इस प्रतिबंध के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस दौरान उत्तर से दक्षिण और वाइस वरसा की तरफ जाने के लिए वाहन चालक रिंग रोड सराय काले खां- आईपी फ्लाईओवर- राजघाट कर सकते हैं। इसके अलावा लाजपत राय मार्ग की तरफ से आने वाले वाहन चालक मथुरा रोड और भैरों रोड से होते हुए रिंग रोड पर जा सकेंगे।

End of Feed