Delhi News: गाजीपुर में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से युवक पर किए ताबड़तोड़ वार; मौत

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर पेपर मार्केट में बुधवार रात दो पक्षों में गाड़ी के टकराने के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद चार से पांच युवकों ने दो दोस्तों पर हमला किया गया। जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Delhi Murder News: दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र स्थित गाजीपुर पेपर मार्केट में बुधवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां मामूली गाड़ी टच होने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जिसमें आरोपियों ने एक युवक के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक सुमित का इलाज एलबीएस अस्पताल में चल रहा है।

Police & Crime

सांकेतिक फोटो (istock)

मोमोज रेहड़ी लगाने को लेकर पहले हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि चार से पांच युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया है कि यह सिर्फ गाड़ी टच का मामला नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक पुराना विवाद भी था। दो दिन पहले खोड़ा कॉलोनी में मोमोज की रेहड़ी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसने अब अपराध का रूप ले लिया और एक शख्स की जान चली गई।

End of Feed