Delhi Metro में कांड करने से पहले 100 बार सोचेंगे, मास्टरबेट करने वाले शख्स की Police ने जारी की तस्वीर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 17, 2023, 04:46 PM IST

Man Masturbating In Delhi Metro: डीसीपी मेट्रो ने मंगलवार को पोस्ट किए अपने ट्वीट में कहा कि यह व्यक्ति दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत कर रहा था। अब यह व्यक्ति वॉन्टेड है। कृपया IGIA मेट्रो के एचएचओ को 8750871326 या 1511 (कंट्रोल रूम) या 112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर सूचित करें।

Man Masturbating In Delhi Metro: पिछले महीने दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। युवक मेट्रो के कोच के अंदर सीट पर मास्टरबेट कर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब Delhi Police ने युवक की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो को सार्वजनिक किया है।

Man Masturbating in Delhi Metro

मेट्रो में मास्टरबेट करने वाले शख्स की पुलिस ने जारी की तस्वीर

दिल्ली पुलिस ने युवक की पहचान के लिए लोगों से मदद मांगी है। डीसीपी मेट्रो ने मंगलवार को पोस्ट किए अपने ट्वीट में कहा कि यह व्यक्ति दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत कर रहा था। अब यह व्यक्ति वॉन्टेड है। कृपया IGIA मेट्रो के एचएचओ को 8750871326 या 1511 (कंट्रोल रूम) या 112 (पुलिस हेल्पलाइन) पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस की मदद करें।

End of Feed