Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार इलाके से शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। निहाल विहार में एक घर में तीन शव मिले हैं। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या की और फिर फांसी लगा ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है।
सांकेतिक फोटो।
पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी
पुलिस ने बताया कि पीरागढ़ी के पास स्थित निहाल विहार के गली नंबर पांच से सूचना मिली थी कि एक घर में पति, पत्नी और उसकी बेटी के शव पड़े हैं। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय अजय के शरीर पर खून लगा हुआ था और वह छत के पंखे से लटका हुआ मिला है। इसके अलावा उनकी पत्नी और उसकी बेटी के शव बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि पत्नी और बेटी की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है, जिस वजह से दोनों खून से लथपथ मिली।
ये भी पढ़ेंः Delhi Crime News: दिल्ली में प्रेमिका की हत्या, शव को अलमारी में छिपाया; जानें वारदात की पूरी कहानी
मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीम मौजूद
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीम को बुलाया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ऐसा लग रहा है कि पहले अजय (पति) ने किसी धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की है। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि फिलहाल धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
