Delhi Crime News: दिल्ली के शाहदरा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
सांकेतिक फोटो।
पत्नी की हत्या के बाद खुद लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि शाहदरा के एमएस पार्क इलाके में दोनों एक किराए के मकान में रहते थे। अब दोनों के लाश मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है। इसके बाद उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और बेटी की हत्या के बाद शख्स ने लगाई फांसी; इलाके में फैली सनसनी
एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि कपल के पड़ोसी को दोनों के शव दिखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।
पिता की दुकान पर काम करता था शख्स
इसके अलावा पुलिस ने कहा कि मृतक जिस इलाके में रहते थे, उसी इलाके में उनके माता-पिता भी रहते हैं। उन्होंने बताया कि मृतक शख्स अपने पिता की किराने की दुकान पर काम करता था। उन्होंने कहा कि डबल मर्डर की वजह का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
