Delhi News: राजधानी में दिखा दिल दहला देने वाला मंजर, मिनी बस के बोनट पर शख्स को कई किलोमीटर तक घसीटा

Delhi News: दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। साल के अंतिम दिनों में दिल्ली में मिनी बस के बोनट पर एक व्यक्ति को कई किलोमीटर तक घसीटने की घटना सामने आई है।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। चोरी, लूट और झपटमारी जैसी घटनाएं तो यहां आम हो गई है। आए दिन दिल्ली के विभिन्न इलाकों से किसी न किसी प्रकार से आपराधिक घटना सामने आ रही है। कभी छेड़छाड़ तो कभी मर्डर की घटनाएं भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही इन आपराधिक घटनाओं पर दिल्ली पुलिस ने अपनी नजर बनाए हुए हैं, लेकिन फिर भी क्राइम कम नहीं हो पा रहा है। दिल्ली में नए साल की शुरुआत में भी कार से एक लड़की के घसीटते हुए मौत की खबर आई थी और अब साल के अंतिम पड़ाव में इसी प्रकार की एक खबर सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Man Dragged for Several Kilometers On The Bonnet of a Mini Bus in Delhi

दिल्ली में मिनी बस के बोनट पर एक व्यक्ति को कई किलोमीटर तक घसीटा गया

दिल्ली में मिनी बस से एक व्यक्ति को घसीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक व्यक्ति मिनी बस के बोनट पर लटका हुआ है। बस चालक ने व्यक्ति को देखते हुए भी बस नहीं रोकी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। हालांकि इस व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।

End of Feed