एक और घोटाले में घिरी दिल्ली सरकार, अस्पतालों में मिल रही थीं नकली दवाइयां? LG ने दिए CBI जांच के आदेश

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 11:57 AM IST

Delhi Medicine Scam: भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार तो कर ही रही है वह लोगों की सेहत से खिलवाड़ भी कर रही है। खुराना ने कहा कि सीएम केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को सामने आकर सवालों का जवाब देना चाहिए।

Delhi Medicine Scam: दिल्ली सरकार पर एक और घोटाला करने का आरोप लगा है। दिल्ली के अस्पतालों से मरीजों को नकली दवाएं देने का आरोप है। लोगों की शिकायत के बाद दवाओं की टेस्टिंग हुई है। इस जांच के बाद उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश और अस्पताल से नकली दवाएं हटाने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि दिल्ली सरकार ने अस्पतालों के लिए नकली दवाएं खरीदी हैं। दवाई की खरीद में गड़बड़झाला सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है।

केजरीवाल जवाब दें-खुराना

भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार तो कर ही रही है वह लोगों की सेहत से खिलवाड़ भी कर रही है। खुराना ने कहा कि सीएम केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को सामने आकर सवालों का जवाब देना चाहिए। सवाल है कि दिल्ली में कबसे इन नकली दवाइयों का कारोबार चल रहा था? मरीजों को नकली दवाइयां देने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा होगा, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

End of Feed